← Notices & EventsGAMHARIA ENGLISH SCHOOL
10 September 2026

छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बुधवार को नवनियुक्त छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र नेताओं ने विद्यालय के आदर्शों और अनुशासन को बनाए रखने के साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बैंड दल ने उपाध्यक्ष रिंकू रॉय के स्वागत से की। इसके बाद मां सरस्वती के आह्वान एवं प्रार्थना के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपाध्यक्ष रिंकू रॉय ने समारोह के विशिष्ट अतिथि विक्टर एंथनी का स्वागत किया।

समारोह में निदेशक सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रधानाचार्या किरण चोल्ली, प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पाल एवं प्रबंधक मुकेश पाठक उपस्थित रहे। प्रबंधन ने नवनियुक्त छात्र नेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।